निर्दलीय उम्मीदवार पप्सा सिलावट ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

निर्दलीय उम्मीदवार पप्सा सिलावट ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

निर्दलीय उम्मीदवार पप्सा सिलावट ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर सोजत में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 18 से निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रशीद उर्फ पप्सा सिलावट के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन रविवार को विधिवत रूप से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठेकेदार हाजी अब्दुल हमीद सिलावट ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथियों का माला व साफा पहनाकर बहुमान किया गया। इस अवसर पर निर्दलीय प्रत्याशी पप्सा सिलावट ने कहा कि वार्ड के विकास और जनसेवा के लक्ष्य के साथ वे चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्हें वार्ड वासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 18 के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।