सेवा सेतु अभियान
सेवा सेतु अभियान के अंतिम दिवस पर पाली के नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित
पाली। नगर निगम पाली में आज विकसित भारत–जन सेवा अभियान के अंतर्गत संचालित सेवा सेतु अभियान के अंतिम दिवस पर शहर के आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न प्रमाण पत्र, स्वीकृतियां एवं पट्टे वितरित किए गए।
अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के 60, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 12, जन्म प्रमाण पत्र 1, कृषि भूमि रूपांतरण के तहत 24 पट्टे, भवन निर्माण स्वीकृति के 16, सहविभाजन एकीकरण प्रमाण पत्र के 14, विवाह पंजीयन के 6, नामांतरण प्रमाण पत्र के 58 तथा वृद्धावस्था पेंशन के 34 प्रकरणों में लाभ प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर नमिता विकास बुबकिया,आयुक्त देवीलाल बोचल्या, पूर्व उप महापौर ललित प्रीतमानी, नरेश पंवार, शिवराम जाट, निर्मल जोशी, त्रिलोक चौधरी, श्रीमती रजनी पारस एवं तेज सिंह चौहान,योगेंद्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।
अभियान के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा नागरिकों के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करने की दिशा में प्रयास किए गए।