सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मंत्री दिलावर ने गिनाए कार्य 

सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मंत्री दिलावर ने गिनाए कार्य 

सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मंत्री दिलावर ने गिनाए कार्य        जोधपुर /शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने सर्किट हॉउस जोधपुर में जन सुनवाई की और लोगों के समस्याओं के समाधान के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह कच्छवाहा शिव कुमार सोनी और पवन आसोपा के नेतृत्व में मंत्री का स्वागत किया गया। नेताओं ने फूलों की मालाओं और जोशीले नारों से उनका स्वागत किया।

सरकार के 2 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मदन दिलावर ने कहा कि रामसेतु जल परियोजना का काम शुरू हो गया। इसी प्रकार से हरियाणा से आवंटित यमुना जल का एमओयू हो गया है। जिसकी डीपीआर बनाने का काम प्रगति पर है। प्रदेश में राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए थे। जिनमें से 8 लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में किसानों को रात में बिजली मिलती थी लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद किसानों को दिन में बिजली मिल रही है। कुछ जिले जो रह गए हैं वहां भी 2027 तक दिन में किसानों को बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।

दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना में अभी तक 20 करोड़ पौधे लग चुके हैं। खाद्य सुरक्षा योजना में 32 लाख अपात्र लोगों को हटाया गया। जबकि 65 लाख नए लोगों को जोड़ा गया।

किसान सम्मान निधि 76 लाख लोगों को मिल रही है। प्रतिवर्ष 9 हजार रुपए प्रदेश के किसानों को दिए जा रहे हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना में डेढ़ लाख रुपए दिए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में 2 लाख बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जा रहा है। मातृ वंदन योजना में रुपए 6 हजार किए गए वहीं दिव्यांग महिलाओं को दस हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

प्रदेश में 90 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति दे चुकी है। जबकि करीब 2 हजार अनुकम्पा नियुक्तियां भी दी गई। तीन लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। इस मौके पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल सहित जन प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहें.