विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में भक्ति से सराबोर गरबा नृत्य का हुआ भव्य आयोजन
विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में भक्ति से सराबोर गरबा नृत्य का हुआ भव्य आयोजन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव के तहत विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत माता रानी की भक्ति से सराबोर गरबा नृत्य का भव्य आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राएं अध्यापक और अभिभावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रस्तुति दी।
जिससे पूरा विद्यालय प्रांगण भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम के अंत में प्रथम स्थान पर अध्यापक दुर्गेश व्यास द्वितीय स्थान पर अभिभावक किरण प्रजापत और तृतीय स्थान पर रहने वाली कक्षा नवम की छात्रा दीक्षिता राठौड़ के साथ पार्टिसिपेंट करने वालों को विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया। निर्णायक की भूमिका निभाने वालों में शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी, वरिष्ठ शायर कवि पत्रकार अब्दुल समद राही, व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी रहे।

इस अवसर पर शाहबाज खान गजेंद्र सिंह माफावत, पुनम भटनागर विजयलक्ष्मी दवे, आशा माली, कौशल्या देवी पिंटू देवी, पायल, प्रियंका, मोहम्मद नासिर अंसारी, नवीन सोलंकी, सुमन प्रजापत, सरस्वती प्रजापत, कुमकुम, मेघना हरीश, मयंक, खुशवंत, लक्षिता, कुंनाल, खुशहाल, अयान, मोहम्मद उमैर सहित कई गणमान्य जन, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे। अंत में भामाशाह किरण प्रजापत द्वारा आइसक्रीम का वितरण किया गया।