सोजत की हर समस्याओं का समाधान करना मेरा फर्ज : महेन्द्र राठौड़
सोजत की हर समस्याओं का समाधान करना मेरा फर्ज : महेन्द्र राठौड़
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। युवा समाज सेवी एवं भामाशाह महेन्द्र राठौड़ ने पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा, गौ सेवा पर्यावरण रक्षण एवं हरित राजस्थान के विजन को लेकर इसे धरातल पर उतारने के लिए शनिवार रात को सोजत में राम कौशल्या गार्डन में सोजत के प्रबुद्ध जनों एवं आम जन की एक मंथन बैठक आयोजित की। बैठक में सोजत के विभिन्न वार्डों के लोगों ने पेयजल सहित कई समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिए व रूबरू मिलकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर महेंद्र राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोजत उनकी मातृभूमि हैं एवं जन्मभूमि के ऋण को उतारने के लिए वे समर्पित हूं। सोजत की हर समस्याओं का समाधान करना मेरा फर्ज है। इस अवसर पर राठौर के जन्मदिन पर रक्तदान करने वाले रक्त वीरों का भी सम्मान किया गया।
इस आयोजन में गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, खुशवीर सिह बागोल, सुनील टांक, दिनेश आसेरी, रामदेव भाटी,हेमंत नाथ,मोहित मेवाड़ा, रमेश मेवाड़ा, राहुल मेवाड़ा,प्रशांत मेहता, दिनेश चौहान, बालकिशन उणेचा,गणपत चौहान, विनोद खींची, ऋषि बोराणा, हारुण खान,चम्पालाल खोरवाल, जीतू महाराज, सज़्जन कवर, रिकु सेन, महेश आसेरी, दिपक आचार्य, महेश पुरसवाणी, चदन सिह राणावात, चेतन मेवाडा, श्रवण साखला, राजुराम तवर मेव, सत्तार खान, विरबहादुर सिगाडीया, जितेद्र पालरिया,अर्जुन गुजराती,राकेश लोहार,मनोहर जोशी, राजीव राव,घनश्याम सांखला,हितेन्द्र वैष्णव पदमराज पंवार,जितेंद्र मेहता,विनीत बलाई, सहित, राहुल पवार, योगश बोराणा,शांतिलाल पवार, जितेंद्र चितारा, हनुमान चौहान,अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे।