सोजत पंचायत समिति में कांग्रेस की नीतू कंवर बनीं प्रधान, 11 मत प्राप्त कर दर्ज की जीत

सोजत पंचायत समिति में कांग्रेस की नीतू कंवर बनीं प्रधान, 11 मत प्राप्त कर दर्ज की जीत

सोजत पंचायत समिति में कांग्रेस की नीतू कंवर बनीं प्रधान, 11 मत प्राप्त कर दर्ज की जीत

सोजत। पंचायतीराज संस्था आम चुनाव-2026 के तहत सोजत पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए शुक्रवार को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी नीतू कंवर ने 11 मत प्राप्त कर प्रधान पद पर जीत हासिल की।

निर्वाचन परिणामों के अनुसार प्रधान पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पप्पू देवी को 4 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस की नीतू कंवर ने 11 मत हासिल कर जीत दर्ज की।

नीतू कंवर के प्रधान निर्वाचित होने के साथ ही सोजत पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बना है। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल रहा।

पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत जिले की कुल 9 पंचायत समितियों में प्रधान पद के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें भाजपा के 6 तथा कांग्रेस के 3 प्रत्याशी निर्वाचित हुए।