राही की रचनाएं समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को संस्कार देने का काम करती हैं : नथमल शर्मा
राही की रचनाएं समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को संस्कार देने का काम करती हैं : नथमल शर्मा
मीरा नगरी मेड़ता में साहित्यकार अब्दुल समद राही का भव्य स्वागत
चीफ ब्यूरो प्रमुख ओमप्रकाश सागर
सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के ख्यातनाम साहित्यकार एवं पत्रकार अब्दुल समद राही का मीरा नगरी मेड़ता प्रवास के दौरान साहित्यकारों और समाजसेवियों ने भव्य स्वागत किया।
राही अपने निजी कार्य से मेड़ता पहुंचे थे। जैसे ही स्थानीय साहित्यकारों को उनके मेड़ता आगमन की खबर मिली, वे सभी उनसे मिलने और उनका सत्कार करने के लिए पहुंच गए। थोड़ी ही देर में वहां का माहौल साहित्यिक और आत्मीयता से भर गया।
स्वागत समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी एवं भामाशाह नथमल शर्मा, राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार कालू खां देशवाळी, प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट चांद मोहम्मद घोसी, नंदू श्री मंत्री, श्याम लाल शिखवाल, समाजसेवी बक्सू खां सहित अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

सभी ने फूल-मालाओं से राही का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार नथमल शर्मा ने राही को माल्यार्पण कर नववर्ष की डायरी भेंट की और मेड़ता पधारने की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया।
इस दौरान साहित्य, समाज सेवा, राजस्थानी भाषा और संस्कृति को लेकर काफी देर तक आत्मीय चर्चा भी हुई। साहित्यकारों ने राही के साहित्यिक योगदान और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सेवाओं की सराहना की। नथमल शर्मा ने कहा कि राही की रचनाएं समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को संस्कार देने का काम करती हैं। कालू खां देशवाळी ने कहा कि राही ने साहित्य के साथ पत्रकारिता में जो मुकाम बनाया है वो काबिले तारीफ है।

अपने आत्मीय सम्मान पर साहित्यकार अब्दुल समद राही ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि _"मेड़ता मीरा की नगरी है, यहां की मिट्टी में भक्ति, प्रेम और साहित्य की खुशबू है। यहां आकर मुझे जो प्यार और सम्मान मिला है, उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। नथमल शर्मा सहित सभी साहित्यकारों का ये स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।"_
उन्होंने कहा कि साहित्यकारों का ये मिलन ही साहित्य को जिंदा रखता है और ऐसे ही आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। अंत में सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और फिर मिलने के वादे के साथ विदा किया।