Bjp नेता के घर चौरी करने वाला मेकेनिक ही निकला चोर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bjp नेता के घर चौरी करने वाला मेकेनिक ही निकला चोर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Photo the bhaswar times

 Bjp नेता के घर चौरी करने वाला मेकेनिक ही निकला चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पाली/भाजपा नेता के घर से 46 तोला सोने के गहने चोरी करने वाला और कोई नहीं उनकी डेयरी पर काम करने वाले इलेक्ट्रिशन रमेश प्रजापत निकला। जो पिछले करीब एक साल से उनके यहां काम करता था और डेयरी, किसान केसरी गार्डन और घर पर इलेक्ट्रिक संबंधित काम होने पर करने आता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने गहने चुराना स्वीकार किया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस चुराए गए गहने बरामद करेगी।

CO सिटी जितेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि पाली के बापूनगर विस्तार में रहने वाले भाजपा नेता भंवर चौधरी ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 23 अप्रैल को सामाजिक कार्यक्रम में जाने के दौरान घर की महिलाओं ने गहने पहने थे। 1 मई को शिवपुरा सामाजिक कार्यक्रम में जाने के लिए उनकी पत्नी मोहनी देवी ने अलमारी खोली तो अलमारी में रखा गहने  नही मिले  और चांदी के गहनों से भरा बॉक्स अलमारी में पड़ा था।उनके  जेवरात चोरी होने की जानकारी मिलने पर घर के सभी सदस्य एकत्रित हो गए। बाद में उनके छोटे भाई नारायण चौधरी के कमरे में रखी अलमारी खंगाली तो उसमें से भी सोने के गहनों का बॉक्स गायब मिला। दोनों भाईयों का 46 तोला सोने के गहने गायब, रिपोर्ट में भंवर चौधरी ने बताया था कि उनके घर से 30 तोला और उनके छोटेभाई नारायण चौधरी के घर से 16 तोला सोने के गहने गायब हुए थे। 

 संलग्न पवन पाण्डे