पवन पाण्डेय विजन विकसित राजस्थान के प्रदेश संयोजक नियुक्त
पवन पाण्डेय विजन विकसित राजस्थान के प्रदेश संयोजक नियुक्त
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
पाली। विजन विकसित भारत पॉलिसी एंड रिसर्च सेंटर, नई दिल्ली केंद्र के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शिवेश प्रताप ने कल्पवृक्ष साहित्य सेवा संस्थान राजस्थान अध्यक्ष
पवन कुमार पाण्डेय को राजस्थान का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। राष्ट्रीय समन्वयक रणनीतिक प्रबंधन विभाग डाॅ. कीर्ती गुलाटी ने बताया कि विजन विकसित
भारत पॉलिसी एंड रिसर्च सेंटर एक नीति अनुसंधान एवं थिंक टैंक संस्थान है, जो वर्ष 2047 तक भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और युवाओं को एक मंच पर जोड़कर कार्य कर रहा है। नीति आयोग, केंद्रीय मंत्रालयों, औद्योगिक उपक्रमों और विभिन्न राज्य आयोगों के समन्वय एवं सहयोग से केंद्र नीतिगत विषयों पर शोध और विमर्श को बढ़ावा दे रहा है। राजस्थान चैप्टर विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प के अनुरूप प्रदेश को विकसित राजस्थान बनाने की दिशा में कार्य करेगा। इसके अंतर्गत सुशासन, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, युवा नेतृत्व, ग्रामीण विकास, सामाजिक समावेशन और आर्थिक विकास जैसे विषयों पर शोध, संवाद एवं नीतिगत सुझावों को प्रोत्साहित किया जाएगा।