सामुदायिक भवन के फिनिशिंग कार्य का शहर विधायक भंसाली ने किया शुभारंभ

सामुदायिक भवन के फिनिशिंग कार्य का शहर विधायक भंसाली ने किया शुभारंभ

सामुदायिक भवन के फिनिशिंग कार्य का शहर विधायक भंसाली ने किया शुभारंभ

जोधपुर। 14 दिसम्बर। श्री अधरशिला बाबा रामदेव मंदिर परिसर में स्थानीय विधायक कोष से आरएस18.50 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन के फिनिशिंग कार्य का शुभारंभ शहर विधायक अतुल भंसाली द्वारा किया गया। यह कार्य लंबे समय से स्थानीय रहवासियों की प्रमुख मांग रहा है।

विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि सामुदायिक भवन के पूर्ण होने के पश्चात यह क्षेत्रवासियों के सामाजिक सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। यह निर्माण न केवल क्षेत्रीय विकास का प्रतीक है बल्कि धार्मिक का प्रतीक है बल्कि धार्मिक आस्था एवं जनभावनाओं के सम्मान का भी सशक्त उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि शहर विधानसभा से जुड़े प्रत्येक विकास कार्य के लिए वे पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

विधायक भंसाली ने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को आश्वस्त किया कि शहर विधानसभा में विकास कार्यों की गति कभी धीमी नहीं पड़ेगी और क्षेत्र निरंतर प्रगतिशील बना रहेगा।इस अवसर पर भाजपा शहर महामंत्री ओमप्रकाश दैय्या जिला

प्रवक्ता दीपक व्यास मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूजा सुराणा पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्रराज सिंघवी भाजपा

नेता नीरज कच्छवाहा राजेश कच्छवाहा राजेन्द्र गहलोत, उमर भाई प्रभात सिंह देवड़ा विष्णु अरोड़ा चैन सिंह सोनी जितेंद्र सोनीजयप्रकाश राखेचा दलपत सिंह गहलोत जितेंद्र गहलोत संदीप देवड़ा, विक्रम सांखला

शैलेंद्र सोलंकी, देवेंद्र परिहार सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं

स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।