पर्यावरण संतुलन में पौधों की अहम भूमिका होती हैं - कैलाश गहलोत
omprkash chouhan Editor & chife
वृक्षारोपण कर ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
सबसे बड़ी खबरें/The Bhaswar Times news
सोजत . आईएफडब्ल्यूजे उपखंड सोजत, शिक्षा विभाग एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्त्वावधान में ब्लॉक शिक्षा विभाग के बाहर सुरक्षित चाहर दीवारी में छायादार, फूलदार पौधे लगाए गए। इस मौके उपखंड पत्रकार संघ आईएफडब्ल्यूजे अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने कहा कि पर्यावरण संतुलन में पौधों की अहम भूमिका होती है। प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए। वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि हमारें शास्त्रों वेद पुराणों में पेड़ पौधों की महिमा बताई गई है। पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का मजबूत आधार है। एसीबीईईओ द्वितीय मो. रफीक ने कहा कि पेड़ हमारे प्राकृतिक मित्र हैं जो पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ साथ मानसून में भी सहायक होते है। सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पतराज मुणोत ने कहा कि पीपल, बरगद, नीम सहित सभी पेड़ हमें प्राण वायु प्रदान करते है। अभिनव कला मंच उपाध्यक्ष श्यामलाल व्यास ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। डॉ. रामस्वरूप भटनागर ने कहा कि जहां वृक्ष हैं वहां जीवन है। साहित्यकार नवनीतराय रूचिर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वृक्षों के संरक्षण पर बल दिया। वृक्षारोपण प्रभारी चेतन व्यास ने कहा कि आईएफडब्ल्यूजे सामाजिक संस्थाओं, शिक्षा विभाग के साथ मिलकर मानसून में छायादार फलदार वृक्ष लगाएंगी। इस मौके जामुन, नीम, चीकू, कनेर सहित विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए। इस दौरान अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत, मानाराम, ऋतुराजसिंह, डॉ. रशीद गौरी, ताराचंद सैनी, पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी, ओमप्रकाश बौराणा, शिक्षाविद् किशनाराम चौधरी, राकेश भटनागर, जवरीलाल बौराणा, हरिश गहलोत, अभिमन्यु वैष्णव, राजकुमारी भटनागर, बिंदु बोहरा, ओमप्रकाश बौराणा, विक्रमसिंह कोलपुरा, अब्दुलसमद राही, मनोज शर्मा, गजेंद्र गहलोत एडवोकेट , नरपतराज, मनीष टांक, बगदाराम, सरदारसिंह, विजय गहलोत, विकास कुमार, मंगलसिंह राजपुरोहित, देवाशीष मालवीय, रमेश प्रजापत उपस्थित थे।