धवा बस स्टैंड की सर्विस रोड 2 साल से बदहाल*  

धवा बस स्टैंड की सर्विस रोड 2 साल से बदहाल*  

*धवा बस स्टैंड की सर्विस रोड 2 साल से बदहाल*  

जोधपुर /  जिले के धवा बस स्टैंड पर गड्ढों से बड़े हादसों होने खतरा बना रहता हैं।क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल सहित बालोतरा बाड़मेर के जनप्रतिनिधि हर महिने में एक बार इन गड्ढों में से निकलते हैं लेकिन अपना ध्यान इन गड्ढों की ओर आकर्षित नहीं कर रहे हैं। जोधपुर-बालोतरा हाईवे से जुड़े धवा कस्बे के मैन बस स्टैंड की सर्विस रोड पिछले 2 सालों से गड्ढों में तब्दील है। बरसात के बाद हालात और खराब हो गए हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ के कारण रोजाना सैकड़ों राहगीरों, स्कूली बच्चों, दुपहिया और भारी वाहनों के चालकों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है।

 जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से  स्थानियों में आक्रोश हैं 
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को लिखित व मौखिक शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। 
सबसे गंभीर बात यह है कि हर महीने एक बार इस मार्ग से क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के साथ-साथ बालोतरा-बाड़मेर के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी गुजरते हैं। बावजूद इसके सड़क की सुध नहीं ली जा रही है।

दुर्घटना को दे रहा न्योता,  
गड्ढों में भरे पानी और कीचड़ की वजह से वाहन फिसलकर गिर रहे हैं। रात में लाइट न होने से हादसे का खतरा और बढ़ गया है। व्यापारियों और आमजन ने मांग की है कि जनहित को देखते हुए सर्विस रोड की तत्काल मरम्मत करवाई जाए।