जोधपुर के हबीबुर्रहमान खिलजी स्टेट हज कॉन्फ्रेंस में सैय्यद महफूज़ मेमोरियल एक्सीलेंस स्पेशल अवार्ड से नवाज़े जायेंगे

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

जोधपुर। सूर्य नगरी जोधपुर राजस्थान के अल्हाज हबीबउर्रहमान खिलजी, ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की यूनिट मध्यप्रदेश द्वारा 20 दिसम्बर को बुरहानपुर में आयोजित की जा रही चौथी स्टेट हज कॉन्फ्रेंस (मिशन लब्बैक) में 2026 के स्पेशल अवार्ड *सैय्यद महफूज़ मेमोरियल एक्सीलेंस अवार्ड* से नवाज़े जायेंगे |

सैय्यद महफूज़, सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ साहब के साहबज़ादे थे, एक बड़ी बीमारी की चपेट में आने के बाद बहुत कम उम्र में उनको दुनिया-ए-फ़ानी से विदा होना पड़ा, कम उम्र में बहुत सी सलाहियतों के मालिक सैय्यद महफूज़, हज वेलफेयर सोसायटी के भी बहुत से काम निपटाते थे |

जब दिल्ली में सैय्यद महफूज़, ज़ेरे इलाज थे तब जोधपुर से हबीबउर्रहमान खिलजी साहब भी दिल्ली जाकर महफूज़ की मिजाज़पुरसी किया करते थे, कई बार स्पेशल भी दिल्ली गए, अपने उमराह सफ़र के दौरान भी सऊदी से मोबाईल पर हाल-चाल लेते रहै। जनाब खिलजी साहब, जोधपुर में हुए सोसायटी के इजलास में भी शामिल हुए, आपसे हमारी मुलाकात *जोधपुर ज़िला अध्यक्ष जनाब सैय्यद आरिफ अली साहब* के ज़रिये से हुई थी, तब से आज तक आपसे मुसलसल रब्त-जब्त बना हुआ है | बुरहानपुर टीम, आपको सैय्यद महफूज़ मेमोरियल एक्सीलेंस स्पेशल अवार्ड से नवाज़ते हुए फख्र महसूस करेगी।