जोधपुर जेल में आज होगी सोनम वांगचुक की सुनवाई

जोधपुर जेल में आज होगी सोनम वांगचुक की सुनवाई

जोधपुर जेल में आज होगी सोनम वांगचुक की सुनवाई

जोधपुर: जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की शुक्रवार को जेल परिसर में ही सुनवाई होगी. सुनवाई के लिए लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र के सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्य जोधपुर पहुंच चुके हैं. गुरुवार दोपहर दिल्ली से आयोग के सदस्य जोधपुर पहुंचे और सर्किट हाउस में ठहरे हैं. शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बोर्ड के सदस्य जेल जाकर सोनम वांगचुक के मामले की सुनवाई करेंगे.

गुरुवार को जोधपुर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से प्रोटोकॉल अधिकारी विवेक व्यास ने आयोग के सदस्यों की अगुवानी की. इसके बाद सभी सदस्य सर्किट हाउस पहुंचे. आयोग में लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र के सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एम.के. हंजुरा जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के सदस्य मनोज परिहार और स्पलजेस आंगमो शामिल हैं. तीनों सदस्य कल सुबह जेल जाकर सुनवाई करेंगे.

 सलाहकार बोर्ड राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत गठित एक विशेष संवैधानिक निकाय है, जो निरोधात्मक हिरासत के मामलों की समीक्षा करता है. हिरासत के आदेश का औचित्य इसी बोर्ड के समक्ष परखा जाता है और यदि आवश्यक हुआ तो व्यक्ति को राहत दी जा सकती है. सोनम वांगचुक की पत्नी ने हिरासत को गलत बताते हुए बोर्ड के समक्ष याचिका लगाई थी.