डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती महोत्सव बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा का होगा अनावरण
डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती महोत्सव
बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा का होगा अनावरण
डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान – 2026 का आयोजन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

बड़ी खाटू। अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू व डॉ अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के संयुक्त तत्वावधान में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ नानक दास जी महाराज (पुर्व केंद्रीय टी बोर्ड सदस्य भारत सरकार) के पावन सानिध्य में दो दिवसीय बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती महोत्सव पर पुर्व संध्या 13 अप्रैल को रात्रि में पर सांस्कृतिक, काव्य पाठ, कबीर भजन, गायन कार्यक्रम आयोजित होगा।
14 अप्रैल को सुबह आठ बजे शोभा यात्रा के साथ नौ बजे रजिस्ट्रेशन व दस बजे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित के साथ शुरू।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा साहब अति वशिष्ठ अतिथि डॉ मंजू मेघवाल राज्य मंत्री राजस्थान सरकार, पद्मश्री हिमताराम भांभू पर्यावरण प्रेमी नागौर, चंपालाल जीनगर जिला कलेक्टर नागौर, रवि प्रकाश मेहरड़ा IPS पुर्व डीजीपी राजस्थान, बी डी ईदोरा एन एच आई रोड सेफ्टी इंजीनियर साहब, के पी वर्मा एम डी अजमेर विद्युत वितरण निगम, अध्यक्षता महेश शर्मा सरपंच रोहिणी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
दोपहर सवा बारह बजे धुमधाम गाजे-बाजे के साथ बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा अनावरण किया जाएगा।
“डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान – 2026” हेतु चयनित महानुभावों को डॉ आंबेडकर कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, सभी सम्मानित होने वाले महानुभावों को भारत का संविधान की प्रतियां दी जाएगी।
बाबा साहब स्मारक स्थल,ग्राम पंचायत भवन मुख्यालय रोहिणी, जिला नागौर (राजस्थान) में आयोजित होगा।
डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी लेकर बहुत अच्छी तैयारी कर रहे हैं