हॉट मिक्स प्लांट झंगरोली ग्राम ताल की नई खबर जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

हॉट मिक्स प्लांट झंगरोली ग्राम ताल की नई खबर जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड 

रिपोर्ट : सुरेन्द्र सिंह संवाददाता THE BHASWAR TIMES UTTARAKHAND

दिनांक 20 सितंबर 2026 

बीते हुवे कल यानि 19 सितंबर को जैसे ही ग्रामवासियों को यह खबर प्राप्त हुवी कि हॉट मिक्स प्लांट झंगरोली ग्राम ताल जो कि अभी बिवादस्पद है ,वहाँ प्लांट का ताला तोड़ दिया गया है और प्लांट के कर्मचारी जे सी बी मसीन से रोड़ी सिफ्ट कर रहे हैं,तो ग्राम ताल के उप प्रधान श्री योगेंद्र सिंह गुसाईं ,वन पंचायत सरपंच झंगरोली श्री सुरेन्द्र सिंह गुसाईं एवम श्री अनुज गुसाई मौके पर पहुचे वहाँ हॉट मिक्स प्लांट का सूपर्वाइज़र अपनी टीम के साथ पाया गया ,जिसका नाम मोहित बताया गया । मौके पर जो पाया गया उसकी सूचना राजस्व विभाग एवम खनन विभाग को दी गई तथा जिलाधिकारी कार्यालय को सूचित किया गया। हॉट मिक्स प्लांट के कर्मचारियों ने श्री भैरव सिंह गुसाई को सूचना दी ,भैरव सिंह गुसाई जो पाबौ बाजार में रहते हैं ,पुलिस चौकी इंचार्ज और एक दरोगा जी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस विभाग के कहने पर ग्रामवासी वहाँ आ पहुंचे जिसमें श्री बीरबल सिंह गुसाईं भूतपूर्व प्रधान ग्राम ताल ,श्री हर्षवर्धन सिंह गुसाईं ,श्री ताजबरसिंह गुसाईं, श्री पुरुषोत्तम सिंह गुसाई ,श्री अर्जुन सिंह गुसाईं   मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने सारे हालत पुलिस विभाग को बताए ,खनन विभाग से पुलिस के समक्ष बात की गई तो पता चला उनको इसकी जानकारी नहीं है। जबकि खनन विभाग ने ही ताला लगाया था .यह सारी कारस्तानी श्री भैरव सिंह गुसाईं की है,जो कई वर्षों से हॉट मिक्स प्लांट वालों के साथ साँठ गांठ करके प्लांट चला रहा है । सभी ग्रामवासियों ने इसकी सूचना लिखित में पुलिस चौकी इंचार्ज पाबौ को दी ।