सोजत में शनि मंदिर पर उमड़ी आस्था की भारी भीड़
सोजत में शनि मंदिर पर उमड़ी आस्था की भारी भीड़
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। शनिवार को स्थानीय जोधपुरिया गेट स्थित प्राचीन शनि मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शनि भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। शनिवार शनिदेव का प्रिय दिन माना जाता है, इस कारण हर शनिवार को यहां मेले जैसा माहौल रहता है। भक्तों ने तेल, सिंदूर और काले तिल चढ़ाकर शनिदेव की पूजा-अर्चना की और अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में "जय शनिदेव" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर समाजसेवी और भामाशाह अनोपसिंह लखावत की ओर से मंदिर में आए सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी मुरलीधर जोशी ने बताया कि शनि मंदिर पर हर शनिवार को विशेष श्रृंगार और आरती का आयोजन किया जाता है।

इस दौरान शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी, दिनेश सोलंकी, विकास जोशी, एईएन अमित चौधरी, जेईएन नरेन्द्र गुर्जर, दिलीप जोशी पदम चंद टांक, राहुल जोशी, वीरेंद्र जोशी, कौशल्या देवी, प्रकाश जोशी, भामाशाह जवरीलाल बौराणा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुजारी मुरलीधर जोशी ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया और मंदिर व्यवस्था में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।