शिवगंज: मुस्लिम सिलावट सेवा समिति का 5वां प्रतिभा सम्मान समारोह 20 सितंबर को बाली में होगा

शिवगंज: मुस्लिम सिलावट सेवा समिति का 5वां प्रतिभा सम्मान समारोह 20 सितंबर को बाली में होगा

शिवगंज: मुस्लिम सिलावट सेवा समिति का 5वां प्रतिभा सम्मान समारोह 20 सितंबर को बाली में होगा

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

शिवगंज। मुस्लिम सिलावट सेवा समिति, मुख्यालय शिवगंज, जिला सिरोही की जानिब से पाँचवा टैलेंट अवार्ड सह प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

समिति के संस्थापक मुस्ताक खान (फालना) ने बताया कि इल्म के इस मुकद्दस प्रोग्राम का मकसद होनहार तालिब-ए-इल्म (विद्यार्थियों) की हौसला अफजाई करना है।

यह समारोह 20 सितंबर 2026, बरोज रविवार, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक, मुकाम दरगाह हज़रत मदार शाह (र.अ.) बाली, जिला पाली में मुनाकिद होगा।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनवर खान (बडगाँव), प्रदेश सचिव मंजूर अली (शिवगंज), प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. सिकन्दर (शिवगंज) सहित समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। समिति ने समाज के सभी गणमान्य लोगों से तशरीफ लाकर विद्यार्थियों के रोशन मुस्तकबिल के लिए दुआ करने की दरख्वास्त की है।