सोजत रोड़ ! डाकपाल ने किया गबन सोजत रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज

सोजत रोड़ ! डाकपाल ने किया गबन सोजत रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज

सोजत रोड़ ! डाकपाल ने किया गबन सोजत रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज 

मारवाड़ जंक्शन के प्रधान कार्यालय डाकपाल ने किया गबन

सोजत रोड़/ सोजतरोड़ थाना अधिकारी कमला लौहार बताया की एक डाकपाल ने ग्राहकों से 1 लाख 72 हजार 500 रुपए लेकर उन्हें रसीद तो दे दी लेकिन रुपए सरकारी खजाने में जमा नहीं करवाकर गबन कर लिया। मामला पकड़े जाने पर आरोपी डाकपाल दुर्गाराम माली के खिलाफ डाक विभाग ने मामला दर्ज करवाया है।

सोजत रोड थाने में 5 दिसंबर को मारवाड़ जंक्शन डाकघर के निरीक्षक डाकघर छिद्र सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि विभागीय जांच में सामने आया कि दुर्गाराम माली सहायक शाखा डाकपाल सिनला लेखा कार्यालय प्रधान डाकघर मारवाड़ जंक्शन हाल ने सिनला शाखा डाकघर में 1 लाख 72 हजार 500 रुपए का गबन किया है।