दुसरे चरण के लिए चुनाव ड्यूटी पर दौसा से टोंक जा रहे होमगार्ड कर्मियों की बस का टायर फटा

दुसरे चरण के लिए चुनाव ड्यूटी पर दौसा से टोंक जा रहे होमगार्ड कर्मियों की बस का फटा टायर
दौसा। लोकसभा चुनाव 2024 के दुसरे चरण के लिए चुनाव ड्यूटी पर दौसा से टोंक जा रहे होमगार्ड कर्मियों की बस का बीच रास्ते में टायर फटा गया। जिससे होमगार्ड के जवान बाल बाल बच गए। बरोली के पास हाई-वे की घटना बताई गई है। बस में लगभग 40 से अधिक होमगार्ड के जवान सवार थे। जो शनिवार को दौसा पुलिस लाईन से चुनाव ड्यूटी के लिए टोंक के लिए रवाना हुए थे। अचानक बीच रास्ते में बस का टायर फट गया। कुछ देर बाद बस का टायर चेंज करने के बाद बस वापस टोंक के लिए रवाना हो गई।