उत्तराखंड के छोटे से गाँव ( ताल ) से निकली डाक्यूमेंट्री फिल्म का नीदरलैंड में वर्ल्ड प्रीमियर
उत्तराखंड के छोटे से गाँव ( ताल ) से निकली डाक्यूमेंट्री फिल्म का नीदरलैंड में वर्ल्ड प्रीमियर
रिपोर्ट : सुरेन्द्र सिंह संवाददाता THE BHASWAR TIMES UTTARAKHAND
दिनांक 17 सितंबर 2026
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के गाँव ताल जो पाबौ ब्लॉक में पड़ता है वहाँ की एक प्रतिभा शाली फिल्म निर्देशिका अंकिता गुसाईं जो सुरेन्द्र सिंह गुसाईं ( वन पंचायत सरपंच झंगरोली ताल ) की सुपुत्री हैं । उन्होंने एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है ,जिसके नायक हैं उनके पिता सुरेन्द्र सिंह गुसाईं । इस डाक्यूमेंट्री फिल्म का सेलेक्सन विश्व के सबसे प्रसिद्ध वर्ल्ड प्रीमियर नीदरलैंड के लिए हुआ है।
यह खबर हमारे देश भारत के लिए, हमारे प्रदेश उत्तराखंड के लिए एवम हमारे जिला पौड़ी तथा ग्राम ताल एवम पाबौ ब्लॉक के लिए गौरव का विषय है, जहां की माटी की सुगंध आज विश्व में फैलेगी।
डाक्यूमेंट्री फिल्म के नायक सुरेन्द्र सिंह गुसाईं का मानना है कि यह उपलब्धि श्री गायवाले हनुमान जी के चरणों की कृपा से प्राप्त हुआ है,उन्होंने अपनी सारी यूनिट को कैमरा मैन ,साउंड ,लाइट ,और अन्य टेकनीशियन को बहुत बहुत बधाई दी है । उन्होंने कहा है कि मेरी बेटी एक दिन बहुत बड़ा नाम रोशन करेगी ।
