डॉ. चेनाराम चौधरी फैलोशिप उपाधि से सम्मानित
डॉ. चेनाराम चौधरी फैलोशिप उपाधि से सम्मानित
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। राजकीय चिकित्सालय में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. चैनाराम चौधरी को इंडियन कॉलेज ऑफ़ फिजिशियन एफआईसीपी फैलोशिप उपाधि से सम्मानित किया गया है।
सम्राट अशोक कन्वोकेशन सेंटर , गाँधी मैदान ( बापू सभागार )पटना ,बिहार मे आयोजित भव्य नेशनल कॉन्फ़्रेंस (APICON 2026)जो फिजिशियन का महाकुम्भ कहलाता है जिसमें डॉ चेनाराम चौधरी को यह उपाधि प्रदान की गई।
इस अवसर पर Indian College of Physician ( ICP ) द्वारा 96 फिजिशियन को मानद उपाधि ( Fellowship) से अलंकृत किया गया । जिसमे विदेशों ( UK यूनाइटेड किंगडम, श्रीलंका, नेपाल , बांग्लादेश ) तथा भारत के प्रतिशिष्ट संस्थान एम्स ( AIIMS)नई दिल्ली , पीजीआई (PGI )चण्डीगढ़, आर्म्ड फ़ोर्स मेडिकल कॉलेज ( AGMC)पुणे व देश के अन्य मेडिकल कॉलेज से विभिन्न चिकित्सकों को भव्य ओर गरिमामय तरीक़े से सम्मानित किया गया ।

राजस्थान से 12 चिकित्सकों को भी इस अवसर पर अलंकृत किया गया । जिनमे डॉ अनिल सामरिया प्रधानाचार्य ओर विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज अजमेर ,डॉ भावना शर्मा प्रोफेसर ( आचार्य )न्यूरोलॉजी विभाग सवाई मानसिंह ( SMS )मेडिकल कॉलेज जयपुर तथा अन्य चिकित्सक भी थे ।
पाली से डॉ हज़ारीमल पूर्व विभागाध्यक्ष ओर अधीक्षक बाँगड़ अस्पताल पाली, डॉ महावीर सुराणा वरिष्ठ चिकित्सक पाली, डॉ प्रवीण गर्ग प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज पाली को भी डॉ चेनाराम चौंधरी वरिष्ठ विशेषज्ञ सोजत सिटी पाली के साथ अलंकृत किया गया । ये उनके मेडिकल शिक्षा ( CME ) , सेमिनार , कांफ्रेंस , रिसर्च , स्वास्थ्य के प्रति सामाजिक जागरुकता ओर उल्लेखनीय कार्यों के लिये दिया गया। चौधरी को मिले इस सम्मान पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।