नॉर्दर्न इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल लिस्ट मांगु सिंह दुदावत  व नरेश गोयल सम्मानित

हरियाणा के लोहारू में आयोजित चौथी नॉर्दर्न इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में खेल और प्रतियोगिता के प्रति योगदान के लिए मिला सम्मान

पाली । हरियाणा के लोहारू में आयोजित चौथी नॉर्दर्न इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग खिलाड़ी मांगु सिंह दुदावत पाली व नरेश गोयल जोधपुर को खेल जगत तथा चैंपियनशिप के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए हरियाणा स्ट्रेंथलिफ्टिंग संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। आयोजन में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों और खेल पदाधिकारियों ने भाग लिया।

सम्मान समारोह में भारतीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग संघ के जनरल सेक्रेटरी बाबुल विकास , टेक्निकल डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह तथा नॉर्दर्न इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग के सेक्रेटरी संदीप ने मांगु सिंह दुदावत व नरेश गोयल को सम्मानित करते हुए उनके खेल जीवन और उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर मौजूद राष्ट्रीय रेफरी ने भी उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के योगदान देने के लिए शुभकामनाएं दीं।