संसदीय कार्य मंत्री ने महाविद्यालय और स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण*

संसदीय कार्य मंत्री ने महाविद्यालय और स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण*
*संसदीय कार्य मंत्री ने महाविद्यालय और स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण*
*गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता— पटेल*
जोधपुर, 2 अगस्त। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री  जोगाराम पटेल ने रविवार को विभिन्न निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय कन्या महाविद्यालय लूणावास भाकर, राजकीय महाविद्यालय झंवर, पंचायत समिति धवा, आयुर्वेद चिकित्सालय धवा और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेलबा के निर्माणाधीन भवनों का अवलोकन किया। 
 पटेल ने कहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में राज्य सरकार अनवरत कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा विकास कार्य जन आकांक्षाओं के अनुरूप हो इसलिए मौके पर जाकर कार्यों अवलोकन करना जनप्रतिनिधि का दायित्व है। उन्होंने कहा अधिकारी और जनप्रतिनिधि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें ताकि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कमी- खामी नहीं रहे। 
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार बजट घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति सुनिश्चित करने और जनहित के कार्यों का लाभ आमजन तक पहुँचाने के लिए धरातल पर जाकर निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की जा रही हैं। उन्होंने कहा हमारी सरकार का लक्ष्य राजस्थान का समग्र विकास सुनिश्चित कर क्षेत्रीय विषमता को दूर करना है। 
 पटेल ने निर्माण कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को परिसर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और सघन वृक्षारोपण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी भवनों में पेयजल और विद्युत कनेक्शन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। 
*ये रहे उपस्थित*
इस दौरान रुडसिको के अधिशासी अभियंता  राजेश
*संसदीय कार्य मंत्री ने महाविद्यालय और स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण*
*ये रहे उपस्थित*
इस दौरान रुडसिको के अधिशासी अभियंता  राजेश व्यास,तहसीलदार झंवर श्री देवाराम, पंचायत समिति सदस्य  कानाराम, जगदीश देवासी,  छोटू सिंह राठौड़, रावतराम बिंजारिया,  कल्लाराम, झंवर प्रशासक श्री भंवरलाल, श मोहनराम मेलबा सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित रहे।