सोजत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन गर्भवती महिलाओं को समय पर मिलेगा रक्त
सोजत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन गर्भवती महिलाओं को समय पर मिलेगा रक्त
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं को आपातकाल में बिना रिप्लेसमेंट डोनर के सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय जिला चिकित्सालय, सोजत सिटी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. कन्हैयालाल सीरवी ने बताया कि यह शिविर आज 3 अगस्त 2026, सोमवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड सेंटर में लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अक्सर गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में रिप्लेसमेंट डोनर की व्यवस्था न हो पाने के कारण परेशानी होती है। इस शिविर के माध्यम से ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त संग्रह कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी महिला को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने शहर के सभी स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मानवता की सेवा के लिए आगे आएं और अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में सहयोग करें। आयोजन में वरिष्ठ तकनीकी सहायक भगाराम जयपाल अपनी महती भूमिका निभाएंगे।