हार्डकोर अपराधी को अवैध शराब कब्जे में रखने पर किया गिरफ्तार

हार्डकोर अपराधी को अवैध शराब कब्जे में रखने पर किया गिरफ्तार

*हार्डकोर अपराधी को अवैध शराब कब्जे में रखने पर किया गिरफ्तार

फालना /पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुल्जिम के कब्जे से देशी सादा मदिरा के 61 पव्वे, बियर की 24 बोतल, अंग्रेजी शराब के 05 अधे, अंग्रेजी शराब के 55 पव्वे तथा अंग्रेजी शराब की दो बोतल की बरामद की.

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन "गुप्त" के तहत दिनांक 10 अक्टूबर मौखमपुरा में हार्डकोर अपराधी विक्रमसिंह पुत्र बाघसिंह से भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की. आरोपीअवैध शराब रखकर व बैचता था कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चैनसिंह महेचा निकट पर्यवेक्षण में तथा राजेश यादव वृताधिकारी बाली के निर्देशन में नि.पु. थानाधिकारीविकम सांदू पुलिस थाना फालना की टीम द्वारा विक्रमसिंह के मकान की तलाशी के दौरान देशी सादा मदिरा के 61 पव्वे, बियर की 24 बोतल, अंग्रेजी शराब के पांच अधे, अंग्रेजी शराब के 55 पव्वे तथा अंग्रेजी शराब की दो बोतल अवैध शराब पाई गई. आरोपी को गिरफ्तार प्रकरण धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।