बाली चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से की हत्या।
Kulhadi, kiya, mardamm

चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से की हत्या: शराब के नशे में टोका-टोकी पर हुआ विवाद
बाली। बाली के नाणा स्थित कोयलवाव पंचायत की पाटरिया की ढाणी में मंगलवार रात एक युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भैराराम गरासिया के रूप में हुई है। इस मामले में उसके चचेरे भाई सवाराम गरासिया पर हत्या का आरोप है।
एडिशनल एसपी चेनसिंह महेचा के अनुसार, आरोपी सवाराम गरासिया शराब के नशे में था और मृतक भैराराम गरासिया ने उसे गाली-गलौज करने से टोका था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और यह घटना हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बाली एडिशनल एसपी चैनसिंह महेचा,सुमेरपुर पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह,नाणा थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा और बेडा चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा मौके पर पहुंचे।
बुधवार सुबह , बाली और फालना थानाधिकारी सहित अन्य पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने समझाइश के बाद बुधवार दोपहर को शव चामुंडेरी मॉर्च्युरी में रखवाया।
मृतक के भाई सुरताराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात भैराराम खाना खाकर सोया हुआ था। तभी देर रात उसका पड़ोसी भाई सवाराम हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।