सरपंच की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रातभर धरने पर बैठे रहे युवा
The,youth,sat,on,strike,throughout,the,night,demanding,the,arrest,Sarpanch
सरपंच की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रातभर धरने पर बैठे रहे युवा
दौसा। एक सरपंच द्वारा जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में एक युवक ने सरपंच के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं कई सामाजिक संगठनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तारी की मांग की। लेकिन 24 घंटे में भी गिरफ्तारी नही होने के विरोध में मंगलवार शाम को युवाओ ने दौसा कलेक्ट्रेट के गेट पर धरना शुरू कर दिया और रात भर धरने पर बैठे रहे। दरअसल जिले के सिंगवाड़ा रोड स्थित नाथ समाज छात्रावास में 14 दिसंबर को नाथ समाज की प्रदेश स्तरीय चुनाव को लेकर मीटिंग आयोजित हुई थी मीटिंग में सरपंच ने भाषण के दौरान जातिसूचक टिप्पणी कर दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग सरपंच के विरोध में उतर गए। सोशल मीडिया पर लोग सरपंच की गिरफ्तारी की मांग करते नजर आ रहे है। मामला गर्म होते देख सरपंच ने वीडियो जारी कर टिप्पणी पर गलती मानते हुए माफी मांगी थी। सरपंच की गिरफ्तारी नही होने से नाराज युवा मंगलवार रात को दौसा कलेक्ट्रेट के गेट पर धरने पर बैठ गए युवाओ का कहना है सरपंच को गिरफ्तार नही किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। इधर युवाओ के धरने पर बैठने पर पुलिस प्रशासन भी मामले को लेकर सतर्क हो गया है।