प्रधानमंत्री के आगमन व रोड़ शो को लेकर भाजपा नेताओं की बैठक आयोजित हुई

प्रधानमंत्री के आगमन व रोड़ शो को लेकर भाजपा नेताओं की बैठक आयोजित हुई
दौसा। भारतीय जनता पार्टी दौसा लोकसभा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा के समर्थन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित रोड शो 12 अप्रैल 2024 की पूर्व तैयारी को लेकर भाजपा नेताओं की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि दौसा शहर के एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा दौसा चुनाव संचालन समिति व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक प्रस्तावित प्रधानमंत्री आगमन व रोड शो को लेकर की गई। बैठक में मुख्य वक्ता राजवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार व दौसा लोकसभा प्रभारी, ओम प्रकाश भडाना अध्यक्ष देवनारायण बोर्ड राजस्थान सरकार, प्रभु लाल सैनी पूर्व कैबिनेट मंत्री, संजय भाटिया सांसद करनाल हरियाणा, रामविलास मीणा लालसोट विधायक , विक्रम बंसीवाल सिकराय विधायक ,भागचंद सैनी टंकड़ा बांदीकुई विधायक, विष्णु चेतानी दौसा लोकसभा सह प्रभारी, सत्यनारायण शहारा दौसा लोकसभा संयोजक, चंद्र मोहन मीणा विधानसभा प्रत्याशी बस्सी आदि मौजूद रहे।वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया की प्रधानमंत्री के आगमन व रोड शो से पूर्व कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारी देते हुए दौसा शहर के प्रमुख स्थान तिहारी- चौराहे पर सजावट, स्वागत, सम्मान, पुष्प वर्षा का स्थान, लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर प्रचार प्रसार, सोशल मीडिया कैंपिंग, जैसी विभिन्न तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारियां बाटी गई। बैठक में दौसा लोकसभा क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति,चुनाव कोर कमेटी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष व संयोजक, लोकसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।