पाली में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर गुरुवार को
पाली में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर गुरुवार को
पाली / नया गांव क्षेत्र में स्वः चम्पालालजी जैन की पुण्य स्मृति में अशोक कुमार सुरेन्द्र कुमार विदित कुमार गौरव वरुण रजत तलेसरा पाली के सौजन्य से चिकित्सा शिविर आयोजित होगा.
पाली सेवा मंडल एवं जिला अन्धता निवारण समिति पाली के संयुक्त तत्वावधान 18 दिसम्बर गुरुवार को पाली सेवा मंडल अस्पताल नया गाँव पाली में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर प्रातः 9:00 से 1:00 बजे तक आयोजित होगा.
शिविर में आँखों से सम्बन्धित विभिन्न बीमारियों का इलाज कर निःशुल्क दवाईयाँ दी जाएगी तथा मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया जाएगा। साथ ही निःशुल लैन्स प्रत्यारोपण किए जाएंगे।
भर्ती मरीजों के लिए भोजन व ठहरने की व्यवस्था संस्था व्दारा निःशुल्क की जाएगी।
अस्पताल में हड्डी रोग चिकित्सा दंत चिकित्सा सामान्य बीमारियों का इलाज डायलिसिस XRAY TMT ECHO Lab द्रोमा सेन्टर आदि की सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध है।