युवक ने थाने के बाहर पिया एसिड हालत गंभीर

युवक ने थाने के बाहर पिया एसिड हालत गंभीर

युवक ने थाने के बाहर पिया एसिड हालत गंभीर

पाली/जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा थाने के बाहर एसिड पीकर आत्महत्या के प्रयास किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक महीने पहले सुमेरपुर थाने में एक युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने युवती और उसे ले जाने वाले युवक को दस्तयाब कर लिया था। शनिवार को थाने में युवती के बयान दर्ज किए गए जिसमें उसने युवक के साथ रहने के बजाय अपने माता-पिता के साथ जाने का फैसला किया! जैसे ही युवती अपने परिवार के साथ थाने से बाहर निकली वहां मौजूद युवक अवसाद में आ गया। उसे लगा कि युवती अब कभी उसके पास नहीं लौटेगी। इसी हताशा में उसने अपने पास छिपाकर रखा एसिड पी लिया। युवक के परिजनों के शोर मचाने पर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली के बांगड़ अस्पताल भेजा गया।सूचना मिलते ही पाली में ट्रोमा वार्ड के बाहर कोतवाली थानाप्रभारी रविंद्र सिंह खिंची सहित पुलिस टीम मौके पर पहुँची ट्रोमा वार्ड में चिकित्सको की देखरेख में उपचार शुरू किया वहां से भी हालत में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.