94 वर्षीय वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाज सेवी डॉ.जतनराज मेहता का मेड़ता सिटी लौटने पर भव्य स्वागत
===================
94 वर्षीय वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाज सेवी डॉ.जतनराज मेहता का मेड़ता सिटी लौटने पर भव्य स्वागत
गत दो माह से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर जोधपुर से मेडता सिटी लौटने पर स्वागत 94 वर्षीय वरिष्ठ साहित्यकार श्री डॉ.जतनराज जी मेहता के निवास स्थान पर जाकर उनको मालार्पण कर,शॉल ओढ़ा कर व साफा पहिना कर उनका हार्दिक स्वागत- सत्कार किया गया।उनके अलावा परिवार जनों में पुत्र श्री नेमराज मेहता,सुंदर कंवर, उर्मिला कंवर, सुशीला देवी,डॉ कल्पना,जुगल किशोर,वसुराज मेहता,टीनू मेहता,अशोक रमेशकुमार, मुनीम सत्यनारायण जोशी, अध्यापक श्यामसुंदर पाराशर सँगमविहार,एवं वरिष्ठ साहित्यकार व शिक्षाविद नथमल शर्मा "कौशिक" सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे।साहित्यकार नथमल शर्मा ने उनकी पुस्तक "अंतर की ओर " पर लिखी एक अविस्मरणीय कविता भी पढ़कर सुनाते हुए उसे कलर्ड तस्वीर रूप में मंडवा कर,पेन- डायरी व "गीता नवनीत" पुस्तक सहित उन्हें भेंट स्वरूप प्रदान की।उनके यहां का सम्पूर्ण वातावरण आनंद एवं उल्लासमय रहा।
