बाल दिवस बच्चों की मासूमियत, कल्पनाशक्ति और सृजनशीलता का पर्व है : भाटी
बाल दिवस बच्चों की मासूमियत, कल्पनाशक्ति और सृजनशीलता का पर्व है : भाटी
विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत । विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संरक्षक पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी, फौजी अशोक सेन, साहित्यकार रामस्वरूप भटनागर, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों व गुरूजनों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पश्चात सांस्कृतिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। बच्चों की मासूम अदाओं और शानदार नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम स्थल पर प्रेम, सम्मान और उत्साह का माहौल बना रहा। संरक्षक पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की मासूमियत, कल्पनाशक्ति और सृजनशीलता का पर्व है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को बच्चों के व्यक्तित्व विकास और परिवार-विद्यालय के भावनात्मक संबंधों को मजबूत करने वाला बताया। व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के लिए उत्साह और उमंग का दिन होता है। इस दिन बच्चों को अपनी भावनाएं प्रकट करने का खुलकर मौका देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शाहबाज खान दुर्गेश व्यास ने किया।

यह थे उपस्थित
इस अवसर पर पुनम भटनागर, दुर्गेश व्यास, गजेंद्र सिंह माफावत, विजय लक्ष्मी दवे, आशा माली, किरण दवे, विद्या भार्गव, नरेंद्र मारु, पारस जांगिड़,अभिभावक बाबू खान, मदन राठौड़, सत्यनारायण दवे, मुकेश भारती, निरमा देवी, कौशल्या देवी, प्रेम देवी उपस्थित रहे।
बाल दिवस के शुभ अवसर पर कवियों ने भी इस विद्यालय में भाग लिया साहित्यकार रसीद गोरी, शिक्षा विभाग के अधिकारी मोहम्मद रफीक खान, सुरेंद्र व्यास, भामाशाह एवं उद्योगपति महेंद्र पंवार,
इन विद्यार्थियों ने भाग लिया
खुशबू रिंकू मनीषा उर्मिला दर्शन नरेंद्र पंवार निरमा पंवार, मोहम्मद उमैर, हार्दिक सोलंकी, ऐजान खान, पार्थ जोशी, दक्ष सोलंकी, दीक्षिता सोलंकी गुंजन प्रजापत , अलायका आदि ने भाग लेकर बाल दिवस पर कविता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। बाल दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग अधिकारी एवं अतिथियों का विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी द्वारा आभार एवम् धन्यवाद ज्ञापित किया