श्रीमाली महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव
श्रीमाली महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। शहर के नवचौकिया स्थित महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में श्रीमाली महिला मंडल ने फूलो संग होली खेली व भजनों के साथ फागोत्सव मनाया। कार्यक्रम का श्री गणेश माताजी को फागुनिया ओढ़ाकर, फूल माला प्रसाद चढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने फागुन के पारम्परिक परिधान पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। चंग की थाप व राधा कृष्ण के भजनों से सम्पूर्ण मंदिर परिसर झूम उठा। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष श्रीमती सुनिता व्यास, सीमा दवे, सीमा व्यास, हेमलता श्रीमाली, भावना, सविता शर्मा, पूजादवे, नीलम व्यास, अनुसूर्या, प्रमिलाव्यास, सरोज, हेमाश्री, सोना जोशी, गिरजा दवे, मैना जोशी, अंजना दवे, वन्दना व्यास, विनिता व्यास स्वाति, लता, मन्जू, विजयलक्ष्मी, सावित्री व्यास, राजेश, कोमल, चन्द्रकला, दीपा, नीना राजु रजनी अंजना, कुसम, संध्या, विजयलक्ष्मी आदि महिलाओ ने उत्साह पूर्वक खुशियां साझा की।