दिव्यांगों ने कैबिनेट मंत्री गहलोत से की रोजगार की मांग सौंपा ज्ञापन

दिव्यांगों ने कैबिनेट मंत्री गहलोत से की रोजगार की मांग सौंपा ज्ञापन

दिव्यांगों ने कैबिनेट मंत्री गहलोत से की रोजगार की मांग सौंपा ज्ञापन 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। दिव्यांग सेवा समिति पाली के जिला उपाध्यक्ष बुधाराम पन्नू सा के नेतृत्व में अविनाश गहलोत कैबिनेट मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा गया है। दिव्यांग कोटा 4 परसेंट का है और श्रेणियां 21 है उसे हिसाब से हमारे 4% को बढ़ाकर 6% किया जाए और दिव्यांग को रोजगार उपलब्ध कराया जाएं। दिव्यांग की हर योजना को धरातल पर लागू किया जाएं। मंत्री जी ने कहा कि स्कूटी योजना को बंद कर आपको उसकी बदले में पेमेंट दिया जाएगा सरकार दिव्यांगों को रोजगार के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने के लिए अप्रैल के बाद निर्णय लिया जाएगा दिव्यांग अधिनियम 16 को धरातल पर लागू करना है मंत्री जी ने बोला सरकार दिव्यांगों के साथ हैं हम आप मिलकर दिव्यांग जनों को स्वावलंबन विकसित भारत के रूप में प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर रोहिट ब्लाक अध्यक्ष बिजाराम  लक्ष्मण सिंह ओम सिंह वागाराम मुलाराम सोजत ब्लाक अध्यक्ष हेमंत कुमार मेघवाल  भुनडाराम मेघवाल ओमप्रकाश महेंद्र आदि कई दिव्यांग जन उपस्थित थे।