पाली में सीबीआई का जनसुनवाई शिविर सोमवार 3 नवम्बर को

पाली में सीबीआई का जनसुनवाई शिविर सोमवार 3 नवम्बर को

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जोधपुर शाखा की ओर से पाली में विशेष जन-जागरूकता एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर रेलवे स्टेशन परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया जाएगा।

इस शिविर का उद्देश्य आमजन को भ्रष्टाचार निरोधक कानूनों व नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और केंद्र सरकार के विभागों से संबंधित शिकायतों का समाधान करना है।

सीबीआई एसीबी की टीम के सब इंस्पेक्टर नित्या रंजन देव ने बताया कि टीम इस दौरान आम लोगों से संवाद करेगी और उनकी समस्याएं सुनकर उचित कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रयास करेगी। शिविर में केंद्र सरकार के

कार्यालयों में अनावश्यक रूप से कार्य लंबित रखना कर्मचारी की ओर से रिश्वत की मांग या अवैध लाभ की कोशिश बैंकों में फाइलें या ऋण प्रकरण बिना कारण रोके रखना ठेकेदारों की ओर से कार्य पूर्ण होने के बाद भी भुगतान में देरी और अन्य किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या अनियमितता से संबंधित शिकायतें दर्ज की जा सकेंगी।

सीबीआई जोधपुर शाखा के अधिकारियों ने बताया कि जनहित में आयोजित यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग किया जाएगा और भ्रष्टाचार मंच मिलेगा