सोजत के डॉ. चेनाराम चौधरी का FICP फैलोशिप उपाधि के लिए चयन
सोजत के डॉ. चेनाराम चौधरी का FICP फैलोशिप उपाधि के लिए चयन
मरीजों का कर रहे बेहतरीन उपचार
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। राजकीय चिकित्सालय में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ चैनाराम चौधरी का चयन इंडियन कॉलेज ऑफ़ फिजिशियन (FICP) उपाधि के लिए हुआ है। इस उपाधि के लिए पूरे राजस्थान से 12 डॉक्टर्स को चयनित किया गया है। जिसमें डॉ चेनाराम चौधरी भी शामिल है।
इनके एक्सपीरियंस के आधार पर चयनित किया गया है। एक दशक से भी ज्यादा समय से डॉ चेनाराम चौधरी सोजत के राजकीय चिकित्सालय में फिजिशियन के रूप में मरीजों की सेवा कर रहे हैं। बता दें कि इस उपाधि के लिए देश के लाखों डॉक्टर्स आवेदन करते हैं। इसके बाद कमेटी स्क्रुटनी करती है। चौधरी को मिली इस उपाधि के लिए शहर में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है। चौधरी को पटना में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में यह उपाधि दी जाएगी।