पोक्सो एक्ट बालिका महिला अत्याचार एवं यातायात संबंधी जानकारी प्रदान की

पोक्सो एक्टबालिका महिला अत्याचार एवं यातायात संबंधी जानकारी प्रदान की
बगड़ी नगर, आज पुलिस थाना बगड़ी नगर के थाना प्रभारी श्री भवानी सिंह, साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल मुकेश चौहान, महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा ट्रेनर महिला कांस्टेबल शांति एवं विधि परामर्श दाता दुर्गा सैन ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरडावा सोजत में एक सेमिनार का आयोजन कर बालिकाओं को कानून की जानकारी दी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं उच्च अधिकारियों के आदेश की पालना में पुलिस थाना बगड़ी नगर के थाना प्रभारी भवानी सिंह सहायक उप निरीक्षक ने बालिकाओं को महिला अत्याचार, पोक्सो एक्ट एवं यातायात संबंधी जानकारी प्रदान की, पुलिस थाना बगड़ी नगर से साइबर एक्सपर्ट एवं कांस्टेबल मुकेश चौहान ने बालिकाओं को साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी एवं मोबाइल का कम एवं सुरक्षित उपयोग के विषय में जानकारी दी गई, पुलिस थाना बगड़ी नगर से आत्मरक्षा ट्रेनर श्रीमती शान्ति ने बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के तरीके बताएं एवं अपनी शिकायत बिना किसी डर के करने हेतु प्रेरित किया, वहीं पुलिस थाना बगड़ी नगर में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से विधि परामर्शदाता दुर्गा सेन ने महिला संबंधी अपराध के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय के संस्था प्रधान, अध्यापक गण एवं विद्यालय की बालिकाएं मौजूद रही, संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अध्यापक श्री श्याम लाल चौहान ने किया।