सड़क मार्ग पर कार्य जारी               

सड़क मार्ग पर कार्य जारी               

सड़क मार्ग पर कार्य जारी                 जोधपुर/ सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर पुलिस थाने मिल्क मैन कॉलोनी चौराहे से पत्रकार कॉलोनी तक 4.94 करोड़ की लागत से तथा पत्रकार कॉलोनी से डीज़ल शेड रोड (दाऊजी की होटल) तक 4.94 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत कर एवं कार्य प्रगतिरत है।

सुरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने बताया कि इन दोनों मार्गों पर सड़क के दोनों ओर फुटपाथ टाइल्स का कार्य भी किया जा रहा है जिससे आवागमन सुगम होगा पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और क्षेत्र की शहरी सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह कार्य क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी आवश्यकता को पूर्ण करते हुए सुरक्षित सुव्यवस्थित व महत्वपूर्ण कदम है।