टेलर ट्रक दुर्घटना में एक की हुईं मौत
टेलर ट्रक दुर्घटना में एक की हुईं मौत जोधपुर /ट्रेलर ने मूंगफली से भरे एक ट्रक को पीछे से आ ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दोनों वाहन लपटों में घिर गए।
हादसे में ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। गाड़ी की नंबर प्लेट ड्राइविंग लाइसेंस आदि जल गए हैं। चश्मदीदों के अनुसार ट्रेलर ड्राइवर और खलासी की कोई जानकारी नहीं है।
ट्रेलर में मोरबी (गुजरात) की टाइल्स फैक्ट्रियों के लिए मिट्टी भरी हुई थी जो बीकानेर से गुजरात की ओर जा रहा था। हादसा रात को भारतमाला एक्सप्रेसवे पर रतननगर और चंडालिया के बीच हुआ।हादसे में ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया। आग बुझने के बाद जब मलबे को हटाया गया तो ट्रक के अंदर से ड्राइवर का कंकाल मिला।