योग से स्वस्थ तन स्वस्थ मन और स्वस्थ मस्तिष्क का होता है निर्माण निःशुल्क योग शिविर सुरू

योग से स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और स्वस्थ मस्तिष्क का होता है निर्माण- निःशुल्क योग शिविर सुरू।
पाली /क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में 16 जून से 21 जून तक होने वाले 7 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का रविवार को शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर पाली नगर एवं ब्लॉक अध्यक्ष लुम्बाराम ने बताया कि योग से स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है इसी को ध्यान में रखते हुए क्रीड़ा भारती द्वारा 16 जून से 21 जून तक प्रातः समय 7.00 बजे से 8.00 बजे तक महादेव बगीची में प्रतिदिन आम जन हेतु योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका आज शुभारंभ किया गया I जिसमे नगर योग प्रमुख आशा तिगाया द्वारा योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस दौरान प्रांत मंत्री अगरा राम चौधरी, नगर एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ ओझा, सह दिव्यांग प्रमुख विरेन्द्र सिंह चौहान, तेज सिंह पंवार, दलपत सिंह, सुनील मोयल, सीताराम,शैतान सिंह राजपुरोहित,पप्पू शर्मा , एडवोकेट महेंद्र तिवारी ,आई.टी. प्रमुख प्रशान्त शर्मा, नगर क्रीड़ा केन्द्र प्रमुख अजय शर्मा, सुदर्शन देवासी पार्षद, मुकेश गोस्वामी पार्षद, कैलाश चंद्र चौहान पार्षद अशोक शर्मा पार्षद, अध्यक्ष महादेव बगीची विकास समिति कानाराम देवासी, विजेंद्र सिंह जोधा, प्रेम सिंह महेचा, निहाल सिंह, विरेन्द्र सिंह, हेमन्त सिंह, जितेन्द्र सिंह, अरुण वैष्णव, नारायण , भेरू भाई गौड़, दिलीप सिंह, सुमित्रा, कौशल्या, हिम्मताराम इत्यादि रहे।