अरावली बचाओ कांग्रेस ने दिया संदेश निकाली रैली पाली 27 दिसम्बर
अरावली बचाओ कांग्रेस ने दिया संदेश निकाली रैली पाली 27 दिसम्बर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार पाली जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने सर्वप्रथम कांग्रेस भवन की बैठक मे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कि अरावली बचाओ जीवन बचाओ यह सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए चेतावनी और जिम्मेदारी है।अरावली पर्वतमाला भूजल को रिचार्ज करती है। रेगिस्तान के फैलाव को रोकती है। जैव विविधता और वन्यजीवों का संरक्षण करती है। प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव कम करती है। अरावली का विनाश जल संकट, बढ़ता तापमान बाढ़-सूखा और असंतुलित पर्यावरण। आइए संकल्प लें अवैध खनन नहीं होने दें व पौधरोपण बढ़ाएँ।प्राकृतिक पहाड़ियों और वनों की रक्षा करें। पर्यावरण के लिए आवाज़ उठाएँ। अरावली बचेगी तभी जीवन बचेगा। केंद्र भाजपा की सरकार व राज्य सरकार द्वारा अरावली खनन के विरुद्ध रैली जन-आंदोलन के तहत एवं मनरेगा हेतु जन-जागरण एवं अरावली पर्वतमाला जो ना सिर्फ राजस्थान की ऐतिहासिक धरोवर है बल्कि जीवन रेखा है, जिसे षड्यंत्र पूर्वक अरावली पर्वत माला को खनन माफियाओं के हवाले कर खनन पट्टे आवंटित कर खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है जिसका कांग्रेस पार्टी कडे शब्दों में भर्तसना करती है। प्रदेश महासचिव भूराराम सिरवी एवं ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई ने कहा कि मनरेगा को निरस्त करने हेतु भाजपा सरकार विधेयक पेश करना चाहती है भाजपा के जनविरोधी नीतियों को सफल नहीं होने देंगे। सभा को ऐश्वर्या सांखला जब्बर सिंह नाहर सिंह जाखोड़ा, गोरधन देवासी यशपाल सिंह शिवतलाव गोविंद बंजारा आदि ने संबोधित किया व संचालन अरुण जोशी द्वारा किया गया यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि अरावली पर्वतमाला के खनन के विरोध में पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा के नेतृत्व में जन-जागरण रैली आज 27 दिसंबर को प्रातः कांग्रेस भवन से पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट से होते हुए रैली के रुप में कांग्रेसजन हाथों में तख्तियां व तिरंगे झंडे लेकर “अरावली के सम्मान में कांग्रेस मैदान में” नारेबाजी करते हुए गांधी मुर्ती सर्किल पहूचकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नरेगा महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना के नाम व नियमों में परिवर्तन कर जनता को रोजगार गारंटी से वंचित करने के विरोध में धरना दे कर रघुपति राघव राजा राम के भजन गाते हुए विरोध जता कर कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा, पीसीसी महासचिव भुराराम सीरवी वरिष्ठ नेता पुर्व सभापति प्रदीप हिंगड पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष हाजी मेहबूब टी करण सिंह चानोद संगठन महासचिव भंवर राव जीवराज बोराणा मंगलाराम भिण्डर जोगाराम सोलंकी अरूण जोशी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला रतन उद्देश जिला प्रवक्ता रफीक चौहान एससी जिलाध्यक्ष सुनिल बैरवा यशपाल सिंह कूम्पावत आमीन अली रंगरेज सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।