मेहंदी प्रतियोगिता में झलका उत्साह रूबीना सिलावट व अनु राठौड़ अपने ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया 

मेहंदी प्रतियोगिता में झलका उत्साह रूबीना सिलावट व अनु राठौड़ अपने ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया 

मेहंदी प्रतियोगिता में झलका उत्साह रूबीना सिलावट व अनु राठौड़ अपने ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया 

सोजत। शहर के 972 वें स्थापना दिवस पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिताओं में महिलाओं में शानदार उत्साह देखा गया तकरीबन 200 प्रतियोगी ने भाग लिया। नौ दिवसीय महोत्सव के तीसरे दिन मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्या मंदिर में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। सीनियर वर्ग में रुबीना सिलावट पत्नी मोहम्मद आसिफ और जूनियर वर्ग में अनु राठौड़ को क्राउन प्रिंसेज चुना गया।

चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन के ग्लोबल प्रेसिडेंट एस.ई. अनोपसिंह लखावत और निधि लखावत की प्रेरणा से आयोजित इस प्रतियोगिता में विधायक शोभा चौहान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से ही प्रतिभाएं सामने आती हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि सोजत की पहचान मेहंदी के कारण पूरे विश्व में है। सोजत स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम सोजत की संस्कृति को जिंदा रखेंगे।

अंजली सिंह, प्रोफेसर आरती पालीवाल और आशा राजपुरोहित निर्णायक मंडल में महती भूमिका निभाई। विजेताओं को क्रमशः 5100, 3100, 2100 रुपए की राशि दी गई। साथ ही स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और मेहंदी प्रिंसेज बेल्ट मुखट पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति असलम खां मिरासी रेन्दड़ी ने बेहतरीन अंदाज में दी। महोत्सव समिति के सचिव चेतन व्यास ने बताया कि आयोजन में कई पदाधिकारियों का योगदान रहा। कार्यक्रम में पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल, चेयरमैन प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुम अध्यक्ष योगेश जोशी लक्की भवानी सिंह सोनी, हितेंद्र व्यास,लोकेश श्रीवास्तव पूर्व खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी फौजी अशोक सेन डॉक्टर रशीद गौरी श्यामलाल व्यास नरपत सिंह दहिया नवीन गुप्ता कुलवंती मेहता ऐश्वर्या सांखला राजेश सांखला रिहाना रानू, अनीता श्रीवास्तव सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे