अवैध शराब जप्त दो गिरफ्तार 

अवैध शराब जप्त दो गिरफ्तार 

अवैध शराब जप्त दो गिरफ्तार         पाली /सोजत थाना क्षेत्र के मंडला में नकाबन्दी के दौरान अवैध शराब जप्त कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया हैं. पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि पाली जिले में अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर अवैध शराब की तस्करी भण्डारण क्रय व विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे "ऑपरेशन गुप्त" के तहत अति पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा के निर्देशन व रतनाराम देवासी वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन तथा देवेन्द्रसिहं नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतसिटी के नेतृत्व में 12 नवम्बर को नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक नंबर जीजे02अट3470 से कुल 11 पेटी अवैध देशी व अंग्रेजी शराब मिलने पर इस शराब को जब्त कर शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन ट्रक नंबर जीजे02अट3470 को जब्त कर दो मुल्जिमानों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 मोहनलाल ए.एस.आई. मय जाब्ता द्वारा उच्चाधिकारियों केआदेशानुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत लोकल व स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के लिए थाना क्षेत्राधिकार स्टेट हाईवे 62 पर रामनाडा सरहद मण्डला पहुंच कर नाकाबन्दी की दोपहर पर मुखबिर के बताए अनुसार एक 12 चक्का ट्रक रजि. नम्बर जीजे02अट3470 बिलाडा की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। जिसको जाब्ते के द्वारा रूकने का ईशारा कर रूकवाया जाकर ट्रक चालक से नाम पता पुछा तो उन्होने अपना नाम सफनान मकबूल पठान पुत्र मकबूल खान पठान जाति पठान मुसलमान उम्र 26 साल निवासी टुन्डाली पुलिस थाना लंघनाज जिला मेहसाणा (गुजरात) व दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम रूस्तम खान पुत्र नवाब खान जाति पठान मुसलमान उम्र 23 साल निवासी नवो वास टुन्डाली पुलिस थाना लंघनाज जिला मेहसाणा (गुजरात) का होना बताया। ट्रक ड्राईवर व उसके साथी की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर ट्रक की नियमानुसार तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन में ड्राईवर सीट के पीछे की तरफ कुल 11 खाकी रंग के कार्टून मिले। जिनको खोलकर देखा गया तो 6 कार्टून मे किंगफिशर सुपर स्ट्रांग प्रिमियम बीयर 500 एमएल के गोल आकार के लाल रंग के लोहे के केन मिले जिनकी बारी-बारी से गिनती की तो प्रत्येक खाकी रंग के कार्टून में कुल 24-24 केन कुल 144 केन व 4 कार्टून मे वाइट लेस वोदका ऑरेंज फ्लेवर के 180 एमएल कांच के गोल आकार के देशी शराब के पव्वे जिनके ओरेंज ढक्कन व प्लास्टिक की सील लगी हुई मिले जिनकी बारी-बारी से गिनती की तो प्रत्येक कार्टून में कुल 48-48 पव्वे कुल 192 पव्वे मिले। एक कार्टून में रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की डीएस 180 एमएल कांच के चपटे आकार के अंग्रेजी शराब के पव्वे जिनके लाल ढक्कन व प्लास्टिक की सील लगी हुई मिले जिनकी गिनती की तो कुल 48 पव्वे मिले। डिटेनशुदा शख्स सफनान मकबूल पठान रूस्तम खान से इतनी मात्रा मे देशी व अंग्रेजी शराब अपने कब्जे मे रखने व परिवहन करने के संबंध में अनुज्ञापत्र चाहा गया तो अपने पास कोई अनुज्ञापत्र नही होना बताया। जिसके संबध में प्रकरण संख्या 293/2025 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर अनुसंधान जारी है।