लोको पायलटों ने 48 घंटे उपवास रखकर किया रेल संचालन

लोको पायलटों ने 48 घंटे उपवास रखकर किया रेल संचालन

*लोको पायलटों ने 48 घंटे उपवास रखकर किया सुरक्षित ट्रेन संचालन*

जोधपुर/ ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलारसा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर देशभर के लोको पायलट सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों ने अपनी मांगों के समर्थन में 48 घंटे का सामूहिक उपवास रखा। विरोध के दौरान भी सभी रनिंग स्टाफ ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमित और सुरक्षित रूप से ट्रेन संचालन किया।

अलारसा की प्रमुख मांगों में 1 जनवरी 2024 से रनिंग भत्ता दरों में 25 प्रतिशत वृद्धि प्रमुख रही। संगठन का कहना है कि लंबित मांगों को लेकर सरकार और रेलवे प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से शांतिपूर्वक उपवास रखा गया।

अलारसा जोधपुर मंडल सचिव डी.आर. सैन और मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सैल ने बताया कि जोधपुर और मेड़ता रोड की लोको लोबियों सहित विभिन्न रनिंग रूमों और प्रशिक्षण केंद्रों पर लगभग सभी रनिंग स्टाफ ने भोजन का त्याग कर सामूहिक उपवास में भाग लिया।

रनिंग स्टाफ की अन्य मांगों में आरएसी-1980 फार्मूले के अनुसार रनिंग भत्ते का पुनरीक्षण किलोमीटर माइलेज भत्ते की आयकर छूट सीमा बढ़ाना सहायक लोको पायलट को जोखिम भत्ता ओपीएस लागू करना एएलपी से सीएलआई तक वेतनमान एल-6 से एल-10 निर्धारित करना, नौ घंटे से अधिक ड्यूटी समाप्त करना सभी लोको में एसी व टूल बॉक्स उपलब्ध कराना रिक्त पदों को पदोन्नति से भरना और स्पॉड मामलों में ‘रिमूवल’ सजा समाप्त करना शामिल है।

अलारसा के इस विरोध कार्यक्रम को एनडब्लूआरईयू यूपीएरएमएस आईआरइयू गार्ड्स काउंसिल सहित कई संगठनों का समर्थन मिला। जोधपुर बीकानेर जयपुर और अजमेर मंडलों से बड़ी संख्या में रनिंग स्टाफ उपवास में शामिल होकर अपनी एकजुटता दर्ज कराई।

*उपवास पर बैठने वाले कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि*

इस अवसर पर पहले दिन आयोजित सामूहिक उपवास कार्यक्रम एवं विरोध प्रदर्शन में अलारसा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी सीडब्ल्यूसी मेंबर पूनाराम गहलोत जगदीश प्रसाद मिर्धा एनडब्लूआरईयू जोनल अध्यक्ष व मंडल सचिव मनोज परिहार मंडल उपाध्यक्ष जितेन्द्र ढाका मण्डल कोषाध्यक्ष सुनील टाक मण्डल पदाधिकारी परमानन्द गुर्जर बने सिंह बिलाल खां अलारसा जोनल कोषाध्यक्ष देवराज चौधरी मंडल कोषाध्यक्ष कान्तीलाल सैन लोबी सुपरवाइजर सुनिल कुमार जैन ब्रांच सचिव अशोक कुमार सारण गार्डस काउन्सिल जोधपुर मंडल सचिव नन्द किशोर गुर्जर केके सोलंकी डालूराम आईआरईयू जोधपुर कारखाना अध्यक्ष जैनाराम सारण प्रदीप कुमार विमल रणजीत कुमार ब्रांच अध्यक्ष सांवरा बैरवा आर डी माली विरेन्द्र सिंह तंवर आनन्द चौधरी रामदीन कुङीया जगदीश मेघवाल राकेश मुंडेल खेराजराम भाटी रवि मुन्दीयाङा जयरूपराम जाखड़ राजुराम गोदारा सुरज करण शर्मा धर्मेन्द्र दर्जी हङमानराम बढियासर बत्तीलाल गुर्जर गणपतराम मुन्दीयाङा मनफुल मीना राधाकिशन मीना अजय श्रीवास्तव हिरालाल यादव सुमेर सिंह राजपुरोहित संजीव ठोलिया बतीलाल मीना ओमप्रकाश जलवाणिया महेन्द्र सिंह नेगी बलदेवराम घनश्याम सैन सुरेन्द्र चौधरीराजेश वेदसहित बीकानेर जयपुर अजमेर के कामरेड बङी संख्या में रनिंग स्टाफ सामूहिक उपवास पर रहकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।