डॉ देवीसिंह चौधरी बने प्रमुख विशेषज्ञ सर्जरी
डॉ देवीसिंह चौधरी बने प्रमुख विशेषज्ञ सर्जरी
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन राजकीय चिकित्सालय सोजत सिटी में सेवारत डॉ देवी सिंह चौधरी भाकरानी निवासी बिलाड़ा को वरिष्ठ विशेषज्ञ से प्रमुख विशेषज्ञ सर्जरी बनाया गया है। चौधरी लम्बे समय से चिकित्सालय में अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आप अपनी सादगी, मिलनसारिता और मधुर मुस्कान के लिए भी पहचाने जाते हैं। आपको प्रमुख विशेषज्ञ सर्जरी बनाएं जाने पर शहर में खुशी का माहौल है और चिकित्सा से जुड़े पदाधिकारीयों और कर्मचारियों सहित गणमान्य जन ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।