सेवा समिति वृद्धाश्रम में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन

सेवा समिति वृद्धाश्रम में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन

सेवा समिति वृद्धाश्रम में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन

पाली/ सेवा समिति वृद्धाश्रम में रविवार को श्री सुंदरकांड सेवा समिति हाउसिंग बोर्ड के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में वृद्धाश्रम में निवासरत सभी वृद्धजन तथा आस-पास की बस्ती के लोगों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान श्री सुंदरकांड सेवा समिति, हाउसिंग बोर्ड द्वारा सेवा समिति को ₹2, लाख 54हजार 321 की सहयोग राशि भेंट की गई। साथ ही पाली सेवा मंडल अस्पताल को आगामी नेत्र शिविर के लिए ₹51हजार 000 की राशि प्रदान की गई।

रघुनाथ के नेतृत्व में सुंदरकांड सेवा समिति द्वारा एकत्र की गई चढ़ावा राशि सदैव शुभ एवं सामाजिक कार्यों में उपयोग की जाती है। उनके इस सेवाभावी कार्य की उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की और समिति के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हंस निर्वाण स्कूल के बच्चों द्वारा भावपूर्ण वंदेमातरम् गान प्रस्तुत किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया।सेवा समिति की और से अध्यक्ष प्रमोद जैथलिया और उनकी धर्मपत्नी संगीता जैथलिया ने मुख्य यजमान के रूप में तथा कार्यकारिणी के राजेन्द्र मेहता ज्ञानचन्द पारख किशोर मनियार रमेश बाबानी अशोक भण्डारी सुनील पोद्दार सहित सैंकड़ो लोगों ने सामूहिक पाठ किया .

कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और समाज में एकता भक्ति एवं सेवा की भावना को और प्रगाढ़ करने का संदेश दिया गया।