अवैध बजरी से भरी ट्रेक्टर मय ट्रोली को जब्त
अवैध बजरी से भरी ट्रेक्टर मय ट्रोली को जब्त
पाली/ पुलिस द्वारा ऑपरेशन गुप्त के तहतअ वैध बजरी से भरी ट्रेक्टर मय ट्रोली को जब्त किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधूने बताया कि जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन "गुप्त" के तहत दिनांक 14. जनवरी .2026 को सुचना मिली की सरहद दिवान्दी में मुलजिम गोविन्दराम पुत्र गीगाराम पटेल निवासी दिवान्दी पुलिस थाना जैतपुर द्वारा दिवान्दी की तरफ से कच्चे रास्ते पर अवैध बजरी से भरा हुआ ट्रेक्टर मय ट्रोली के आता दिखाई दिया। जिनको रूकवाकर लाईसेन्स एवं अनुज्ञापत्र के बारे में पूछा तो इस ट्रेक्टर मय ट्रोली के चालक ने अपने ट्रेक्टर मय ट्रोली में भरी अवैध बजरी के संबंध में खनन विभाग द्वारा कोई लाईसेन्स एवं अनुज्ञापत्र वाहन के दस्तावेज व वाहन चालक के लाईसेन्स बाबत पूछा तो वाहन चालक के पास अपना लाईसेन्स व वाहन के कोई भी कागजात एवं खनन विभाग के संबंध में कोई अनुज्ञापत्र व लाईसेन्स नही होना बताया। जिस पर वाहन ट्रेक्टर मय ट्राली को जब्त कर प्रकरण संख्या 10 14 जनवरी 2026 धारा 303 (2) बी.एन. एस. व 4/21 एम.एम.डी.आर एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।