विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न           

विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न           

विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न                           जोधपुर। विराट हिन्दू सम्मेलन चाँदपोल बस्ती मे भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम मे प्रातः-11:30 बजे कलशयात्रा रिक्तेश्वर भैरुनाथ मन्दिर किलारोड़ से प्रारम्भ हुई।कलशयात्रा मे सर्व प्रथम श्री एकलव्य व्यायाम शाला,फिर डीजे पर युवा शक्ति,मातृशक्ति सिर पर कलश लिए एवं इस यात्रा में राम परिवार भारत माता भगवान कृष्ण अहिल्या बाई होल्कर झांसी रानी लक्ष्मीबाई महाराणा प्रताप यह सभी आकर्षण का केन्द्र रही। मुख्य कार्यक्रम गौर के मैदान में दोपहर 01:30 बजे प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम में मंच पर संत श्री रामनाथ जी,साध्वी श्री प्रमिला पुराना शहर नगर संघ चालक देवीलाल जी एवं मुख्यवक्ता ओमप्रकाश महानगर विद्धार्थी प्रचारक थे। मुख्य वक्ता ने कहाँ कि आज के समय में हिन्दू संगठन ही सभी समस्यो का निदान हैं। कार्यक्रम में चाँदपोल बस्ती के समस्त कार्यकत्ताओं का सहयोग रहा।भारत माता की आरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा बहनों. द्वारा की गई। कार्यक्रम.का संचालन दिलीप आसेरी ने किया