मारवाड़ मावली ब्रॉडगेज लाईन का सपना पूरा होने की तैयारी.......।
The dream of the Marwar-Mavli broad gauge line is about to become a reality...
मारवाड़ मावली ब्रॉडगेज लाईन का सपना पूरा होने की तैयारी.......।
•मारवाड़ जंक्शन मीटरगेज लाईन व प्लेटफार्म की विदाई होने की चर्चा........।
• फुलाद कामलीघाट के रूप में यादगार रह सकती है मीटरगेज लाईन.........।
• गोरमघाट पर्यटन क्षेत्र विरासत के रूप में स्थायी रहने की संभावना........।
• कामलीघाट को मीटरगेज यार्ड बनाने की संभावना......।
मारवाड़ जंक्शन/पाली
मीटरगेज को ब्रॉडगेज लाईन का स्पेशल प्रोजेक्ट बनाना जय श्री कृष्णा साई दर्शन हेल्पलाईन ग्रुप के मुख्य प्रबंधक देवेंद्रसिंह मीणा ने बताया कि हेल्पलाईन ग्रुप द्वारा लगभग 38 वर्षों से लगातार की जा रही मांग के बाद एवं रेलयात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए मारवाड़ मावली मीटरगेज लाईन को ब्रॉडगेज लाईन के रूप में स्पेशल प्रोजेक्ट के सर्वे की सौगात देकर मारवाड़ , मेवाड़ और गोड़वाड़ क्षेत्र के लोगों का सपना पूरा किया जा रहा हैं। मीणा ने बताया कि रेलमंत्री श्री अश्विनी जी वैष्णव से मांग किए जाने के बाद सुविधाओं के रूप में जनता की ज्वलंत समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए भारत देश में असंभव को भी संभव किए जाने का जज्बा श्री रेलमंत्री जी रखते हैं। ऐसा ही एक सपना मारवाड़ मावली ब्रॉडगेज लाईन सर्वे के स्पेशल प्रोजेक्ट बनाए जाने पर जय श्री कृष्णा साई दर्शन हेल्पलाईन ग्रुप के मुख्य प्रबंधक देवेंद्रसिंह मीणा व सभी पदाधिकारियों ने श्री रेलमंत्री जी का आभार व्यक्त किया हैं। देश में जहां भी स्पेशल प्रोजेक्ट सर्वे हुए हैं वहां 100 प्रतिशत योजनाओं को पंख लगे हैं।
मीटरगेज की जगह ब्रॉडगेज प्लेटफार्म बनाने की संभावना
ऐसी चर्चा है कि स्पेशल प्रोजेक्ट सर्वे को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इधर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मारवाड़ जंक्शन के वर्तमान में चार नंबर मीटरगेज रेलवे स्टेशन को मारवाड़ मावली ब्रॉडगेज लाईन के नए प्लेटफार्म के रूप में नया रूप दिया जा सकता हैं।
यदि ऐसा होता है तो मीटरगेज लाईन के इतिहास के बाद इस रेलवे स्टेशन की भावुक पलों में विदाई होने की संभावना बन सकती है । यह चर्चा हैं कि मारवाड़ मावली ब्राडगेज लाईन होने से ब्रॉडगेज स्टेशन का होना जरूरी है इसलिए संभावनाएं यह जताई जा रही है कि मारवाड़ मावली की नई ब्रॉडगेज लाईन को देखते हुए देवगढ़, सिरियारी, राणावास रेलवे स्टेशन होते हुए मारवाड़ जंक्शन आने वाली ब्राडगेज रेल गाड़ी के रेलयात्रियों को मीटर गेज स्टेशन की जगह संभावित नए ब्रॉडगेज स्टेशन प्लेटफार्म का एवं वर्तमान मारवाड़ जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म 1 से 4 तक का लाभ देते हुए एवं हवाई ट्रैक होते हुए डीएफसी लाईन को क्रॉस करके इंडियन रेल लाईन से चारों दिशा की ओर जाने वाले रेलवे स्टेशनों की और रेलयात्रियों को मारवाड़, मेवाड़ , गौड़वाड़ व राजस्थान से बाहर के सभी राज्यों की और रेलयात्रा का लाभ दिया जा सके।
गोरमघाट विरासत यादगार के रूप में स्थाई होने की चर्चा
यदि मीटरगेज के रेलवे स्टेशन को मारवाड़ जंक्शन से विदाई दी जाती है और ब्रॉडगेज में तब्दील किया जाता है तो फुलाद से कामलीघाट तक विरासत के रूप में मीटरगेज लाईन को पर्यटन दृष्टिकोण से गोरमघाट के सौंदर्यकरण को आंखों से निहारनें, झरनों, पहाड़ियों, सभी का मन मोहने वाली हरियाली एवं विभिन्न धार्मिक स्थल अजर अमर निखार के रूप में पर्यटकों के लिए जीवन भर का यादगार पल बनाएं रखने की संभावनाएं बने रहने की चर्चाएं हैं।
गोरमघाट को यार्ड बनाए जाने की चर्चाएं
यदि मारवाड़ जंक्शन से मीटर गेज लाईन को विदाई दी जाती है तो फुलाद कामलीघाट के घाट सैक्शन पर मीटरगेज की लाईन पर चलने वाली हेरिटेज ट्रेन एवं कम कोच वाली ट्रेन को संचालित किए जाने के लिए रेलगाड़ी के मेंटेनेंस को लेकर कामलीघाट को यार्ड बनाया जा सकता हैं।
फुलाद स्टेशन से मीटरगेज यात्रियों को लाभ दिए जाने की बन सकती है योजना ऐसी चर्चा है कि यदि फुलाद से कामलीघाट तक मीटरगेज लाईन को विरासत पर्यटन दृष्टिकोण से स्थाई रखा जाता है तो गोरमघाट, झरनें,हरियाली धार्मिक स्थल को निहारने के लिए फुलाद से मीटरगेज लाईन रेलयात्रियों को लाभ दिए जाने की योजना को लेकर चर्चा है कि राणावास व नए बनने वाले रेलवे स्टेशन सिरियारी से ब्रॉडगेज लाईन को इस तरह से जोड़ा जाए कि फुलाद से मीटरगेज लाईन के पर्यटन स्थल का लुफ्त उठाने के लिए ब्राडगेज रेलयात्रियों को लाभ देकर गोरमघाट लाईन विरासत का लाभ स्थाई रूप से दिया जा सकें।
रेलवे अधिकारी से हुई चर्चा
उदयपुर मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर धनराज कुमावत ने देवेंद्रसिंह मीणा को बताया कि ब्रॉडगेज लाईन के स्टेशनों को जोड़ने के लिए सर्वे किया गया था। वर्तमान में राइस कंपनी को नए सर्वे का टेंडर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि डीएफसी लाईन को क्रॉस करने के लिए पूर्व नियोजित रेलवे हवाई ट्रैक निकालना बहुत जरूरी है। ज्ञात रहे कि पूर्व में हवाई ट्रैक श्री झांझरिया हनुमान जी मंदिर के सामने से डीएफसी रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर बिठुड़ा खुर्द सूर्यनगर होते हुए श्री झांझरिया हनुमान मंदिर रेलवे अंडरब्रिज 58 सी से होकर लिया गया था।